1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की हुई रोका सेरेमनी, परिवार के साथ तस्वीर आई सामने

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की हुई रोका सेरेमनी, परिवार के साथ तस्वीर आई सामने

 Published : Nov 04, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 08:03 am IST

इस तस्वीर में आदित्य और श्वेता एक साथ शगुन लेकर बैठे नज़र आ रहे हैं, जबकि पूरा परिवार पास में ही खड़ा हुआ है।

aditya narayan and shweta agarwal roka ceremony pic- India TV Hindi
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की हुई रोका सेरेमनी Image Source : INSTAGRAM: @ADIHOLIC_NEHEARTS

बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल इसी साल दिसंबर महीने में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की नई तस्वीर सामने आई है, जो उनकी रोका सेरेमनी की बताई जा रही है है। इस फोटो में वो अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

इस फोटो को आदित्य नारायण के फैन क्लब ने शेयर किया है। इसमें आदित्य और श्वेता एक साथ शगुन लेकर बैठे नज़र आ रहे हैं, जबकि पूरा परिवार पास में ही खड़ा हुआ है। 

10 साल पहले आदित्य नारायण से 'शापित' फिल्म में हुई थी श्वेता अग्रवाल की मुलाकात, TV सीरियल में भी कर चुकी हैं काम

बता दें कि आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घोषणा की है कि वह दिसंबर में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

बता दें कि आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घोषणा की है कि वह दिसंबर में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। 

आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। श्वेता फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आदित्य नारायण के साथ 'शापित' फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वो 'तंदूरी लव' मूवी में नज़र आ चुकी हैं। 

खबरों की मानें तो श्वेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'शगुन' नाम के सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

आदित्य ने कहा, "हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन