1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 साल पहले आदित्य नारायण से 'शापित' फिल्म में हुई थी श्वेता अग्रवाल की मुलाकात, TV सीरियल में भी कर चुकी हैं काम

10 साल पहले आदित्य नारायण से 'शापित' फिल्म में हुई थी श्वेता अग्रवाल की मुलाकात, TV सीरियल में भी कर चुकी हैं काम

 Published : Nov 04, 2020 11:42 am IST,  Updated : Nov 04, 2020 11:42 am IST

श्वेता और आदित्य पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी।

who is shweta aggarwal- India TV Hindi
आदित्य नारायण दिसंबर महीने में श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

सिंगर आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घोषणा की है कि वह दिसंबर में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। आइये जानते हैं कि श्वेता अग्रवाल के बारे में...

श्वेता फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आदित्य नारायण के साथ 'शापित' फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वो 'तंदूरी लव' मूवी में नज़र आ चुकी हैं। 

आदित्य नारायण ने किया शादी का एलान, इस अभिनेत्री के साथ दिसंबर में लेंगे फेरे

खबरों की मानें तो श्वेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'शगुन' नाम के सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

श्वेता और आदित्य पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी।

आदित्य ने कहा, "हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ) 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन