1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य नारायण ने किया शादी का एलान, इस अभिनेत्री के साथ दिसंबर में लेंगे फेरे

आदित्य नारायण ने किया शादी का एलान, इस अभिनेत्री के साथ दिसंबर में लेंगे फेरे

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2020 09:41 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 09:53 pm IST

आदित्य नारायण श्वेता से दिसंबर में शादी करने जा रहे।

Shweta Agarwal and Aditya Narayan- India TV Hindi
Shweta Agarwal and Aditya Narayan Image Source : INSTAGRAM/ADITYA NARAYAN

गायक नारायण ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घोषणा की है कि वह दिसंबर में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने लिखा, "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं श्वेता को अपने जीवन में 11 साल पहले पाकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं और हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।"

उन्होंने यह भी साझा किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। आदित्य ने कहा, "हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।"

इस्माइल दरबार के बेटे से इस तारीख को निकाह करने जा रहीं गौहर खान, गोवा में हो रहा प्री वेडिंग शूट

इसके साथ ही उन्होंने श्वेता को गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन