1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

 Published : Apr 04, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 02:54 pm IST

अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त वो होम क्वारंटीन में हैं। गोविंदा ने कहा कि 'मैं इस वक्त घर पर आइसोलेशन में हूं और सभी नियमों का पालन कर रहा हूं।

Govinda - India TV Hindi
Govinda Image Source : INSTAGRAM/GOVINDA

अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त वो होम क्वारंटीन में हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताते हुए अभिनेता ने कहा कि 'कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने की सावधानी बरती उसके बाद भी इस वायरस से संक्रमित हो गया हूं। घर के बाकी सदस्यों का टेस्ट हुआ लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पत्नी सुनीता कुछ वक्त पहले ही कोरोना संक्रमण से रिकवर हुई हैं।' 

अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित, घर पर ही हैं क्वारंटीन

गोविंदा ने आगे कहा कि 'मैं इस वक्त घर पर आइसोलेशन में हूं और सभी नियमों का पालन कर रहा हूं। मैं सभी से गुजारिश करना चाहता हूं कि सभी लोग सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें।' 

गोविंदा से पहले रविवार को सुबह अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- 'मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी नियमों का पालन कर रहा हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो लोग भी मेरे कॉन्टेक्ट में आए हो सभी से गुजारिश करता हूं कि वो अपना टेस्ट जरूर करवा लें। जल्द ही वापस लौटूंगा।'

 अभिनेता के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनके जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। अक्षय से पहले कई सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन सितारों में आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर प्रेम सोनी भी शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन