1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के बाद अब उत्तराखंड में कोटद्वार के दिहाड़ी मजदूरों में उर्वशी रौतेला ने बांटा राशन

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के बाद अब उत्तराखंड में कोटद्वार के दिहाड़ी मजदूरों में उर्वशी रौतेला ने बांटा राशन

 Published : May 29, 2021 04:17 pm IST,  Updated : May 29, 2021 04:17 pm IST

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब कामियाबी के उस पायदान में हैं जहां पर वो अपने देश और समाज के लिए कुछ अच्छे काम करते नज़र आ रही हैं। उर्वशी रौतेला अपने फाउंडेशन के जरिये कई लोगों की मदत करती आई हैं।

Urvashi Rautela- India TV Hindi
उत्तराखंड में कोटद्वार के दिहाड़ी मजदूरों में उर्वशी रौतेला ने बांटा राशन    Image Source : INSTAGRAM/URVASHI RAUTELA

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब कामियाबी के उस पायदान में हैं जहां पर वो अपने देश और समाज के लिए कुछ अच्छे काम करते नज़र आ रही हैं। उर्वशी रौतेला अपने फाउंडेशन के जरिये कई लोगों की मदत करती आई हैं, इससे पहले उन्होंने ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दान किये थे जिसके बाद वो अब दिहाड़ी मजूदरों को खाने का सामान दान कर रही है, हालांकि उर्वशी रौतेला अभी मुंबई में है लेकिन उनके पिता मनवर सिंह रौतेला के जरिये ये राशन वितरण किया गया है। आपको बता दे की उर्वशी रौतेला ने अपना रिलीज़ हुआ गाना 'वर्सस बेबी' की कमाई को कोविड रिलीफ फण्ड और पलेस्टाइन रेड क्रिसेंट सोसाइटी को दान करने का फैसला लिया है।      

उर्वशी रौतेला खुद उत्तराखंड की  रहने वाली हैं और वहां पर अपने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के जरिये कई अच्छे काम करते दिखाई देती हैं। वही उनका ये फाउंडेशन गरीब और लाचारों की मदत करता है। उर्वशी रौतेला के कुछ साल पहले अपना एक यूट्यूब चैनल स्टार्ट किया था लेकिन कम समय की वजह से ज्यादा एक्टिव नहीं थी लेकिन अब जब लॉकडाउन का समय है और अभिनेत्री अभी अपने यूट्यूब चैनल्स पर जो भी कंटेंट शेयर करेगी और उसमे से आने वाली आमदनी कोविद रिलीफ फण्ड और कई अन्य समस्या के लिए फण्ड रेज करेंगी। उर्वशी न सिर्फ कुछ मुद्दों पर काम कर रही है बल्कि मुंबई में भी टाउ टे तूफ़ान आने के बाद उन्होंने गरीब लोगों को खाने के पैकेज और मास्क देती नज़र आईं। 

उर्वशी रौतेला के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करे तो वो तमिल फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं जोकि एक बड़े बजट की साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमे वो एक मिक्रोबयोलॉजिस्ट और आईआईटीएन की भूमिका में नज़र आने वाली हैं, इसके बाद वो ब्लैक रोज थिरुतु पयाले 2 और इंस्पेक्टर अविनाश में नज़र आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन