1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार आएंगे 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर, शूटिंग के लिए पहुंचे कर्नाटक

सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार आएंगे 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर, शूटिंग के लिए पहुंचे कर्नाटक

 Published : Jan 30, 2020 07:29 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 07:29 am IST

सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। वह शूटिंग के लिए कर्नाटक पहुंच गए हैं।

akshay kumar in man vs wild- India TV Hindi
अक्षय कुमार मैन वर्सेज वाइल्ड में आएंगे नजर।

सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार मैन वर्सेज वाइल्ड के लिए बेयर ग्रिल्स के साथ गुरुवार को शूटिंग करने वाले हैं। अक्षय कुमार को बुधवार को मैसूर में स्पॉट किया गया था। आज वह शूट के लिए बांदीपुर टाइगर रिजर्व जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को बेयर ग्रिल्स की टीम ने टाइगर रिजर्व के अंदर एक दिन बिताया ताकि वह अक्षय कुमार के साथ शूट करने के लिए सही जगह ढूंढ सके।

आपको बता दें अक्षय कुमार से पहले बांदीपुर टाइगर रिजर्व में रजनीकांत ने शूटिंग की है। वह अपनी शूटिंग खत्म करके वापिस ज चुके हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद रजनीकांत ने ट्वीट करके अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा-  बेयर ग्रिल्स कभी ना भूलने वाले अनुभव के लिए शुक्रिया।

बेयर ग्रिल्स ने भी रजनीकांत के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शूट किया। वह हमारे शो के साथ टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

मैन वर्सेज वाइल्ड शो में नजर आने वाले पहले भारतीय पीएम मोदी थे। उन्होंने इस शो में खुद से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए थे। यह एपिसोड 12 अगस्त को टेलिकास्ट हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन