1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई पुलिस के नोटिस के बाद टाइगर श्रॉफ ने अब शेयर किया वीडियो, बोले - माचोमैन भी झुक सकता है

मुंबई पुलिस के नोटिस के बाद टाइगर श्रॉफ ने अब शेयर किया वीडियो, बोले - माचोमैन भी झुक सकता है

 Published : Jun 04, 2021 07:20 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 07:20 pm IST

वीडियो में शर्टलेस टाइगर सेट तेज हवा के कारण सीधे खड़े नहीं हो पा रहें है जिससे उनका पूरा सीन बार बार रीटेक पर चला जाता है। 

Tiger Shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ बोले - माचोमैन भी झुक सकता है Image Source : INSTAGRAM/TIGER SHROFF

टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कि एक माचोमैन भी विषम परिस्थितियों में झुक सकता है। गुरुवार को बॉलीवुड के एक्शन स्टार ने फनी वे में इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो क्लिप पोस्ट किए, जिसमें वह स्टंट सीन के लिए बार-बार रीटेक दे रहे है।

पहली क्लिप में शर्टलेस टाइगर सेट तेज हवा के कारण सीधे खड़े नहीं हो पा रहें है जिससे उनका पूरा सीन बार बार रीटेक पर चला जाता है। वहीं दूसरे में, वह शून्य से नीचे के तापमान के बीच अपनी शर्ट को फाड़ने की कोशिश करते है लेकिन फेल हो जाते है। दोनों वीडियो क्लिप फिल्म बागी की फ्रेंचाइजी के हैं।

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने अपने बोटो की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स पर हर्ट शेप इमोजी शेयर किए।

अभिनेता ने मई में बॉलीवुड में अपने सात साल पूरे कर लिए थे। टाइगर ने 2014 की रिलीज 'हीरोपंती' के साथ फिल्मों में कदम रखा था। उनकी हिट फिल्मों में 'बागी', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'वॉर' शामिल हैं।

वहीं टाइगर की आने वाली फिल्में 'हीरोपंती 2' और 'गणपत' हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन