1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘एयरलिफ्ट’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल

‘एयरलिफ्ट’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल

 Published : Feb 01, 2016 04:12 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 04:15 pm IST

अक्षय कुमार और निमरत कौर के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'एयरलिफ्ट'100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली इस साल की पहली फिल्म बन गई है।

airlift
airlift

लोग बेहतर सिनेमा देखना चाहते हैं:-

‘एयरलिफ्ट’ की सफलता से एक बात साफ हो गई है दर्शक शानदार कहानी पर बेहतरीन निर्देशन और जानदार अभिनय से बनीं फिल्‍म को पसंद करता है। एयरलिफ्ट के साथ सेक्‍स कॉमेडी फिल्‍म कही जा रही ‘क्‍या कूल है हम’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन उसका बिजनेस उतना खास नहीं रहा। कहा जा रहा था कि टीनएज और यूथ इस तरह की सेक्‍स कॉमेडी देखना पसंद करेंगे इसलिए एयरलिप्‍ट का बिजनेस प्रभावित हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं 29 जनवरी को रिलीज हुई सनी लियोन की ‘मस्‍तीजादे’ भी कुछ विशेष नहीं कर पाई है। दर्शक बेहतरीन सिनेमा देखना पसंद करता है ना की एडल्‍ट कॉमेडी के नाम पर फूहड़ सिनेमा। अमिताभ बच्‍चन और फरहान अख्‍तर के अभिनय से सजी ‘वजीर’ और अब ‘एयरलिफ्ट’ की शानदार सफलता से यह बात साबित होती नजर आ रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन