1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'सरबजीत' के प्रीमियर के दौरान कैमरे में कैद हुआ ऐश-अभिषेक का मनमुटाव

VIDEO: 'सरबजीत' के प्रीमियर के दौरान कैमरे में कैद हुआ ऐश-अभिषेक का मनमुटाव

 Published : May 20, 2016 05:18 pm IST,  Updated : May 20, 2016 05:32 pm IST

हाल ही में रखे गए फिल्म 'सरबजीत' के प्रीमियर के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच चल रहा मनमुटाव कैमरे में कैद हुआ।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय से सजी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' का प्रीमियर हाल ही में रखा गया था। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इसके अलावा ऐश का पूरा परिवार भी इसमें शामिल हुआ था। इस मौके पर पति अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे। लेकिन अभिषेक यहां ऐश से कुछ नाराज दिखाई दे रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक, ऐश से उखड़े हुए दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- फिल्म रिव्यू: ‘सरबजीत’ के संघर्ष की दास्तां आपकों देखनी ही चाहिए

'सरबजीत' के प्रीमियर के दौरान ही यह नजारा कैमरा में कैद हो गया। इस वीडियो में ऐश, अभिषेक को मीडिया के सामने पोज देने के लिए बुलाती हैं और अभिषेक उन्हें अंदेखा करके आगे चले जाते हैं। इसके बाद वह कुछ देर के लिए ऐश के साथ पोज देने के लिए रुकते हैं और फिर उन्हें वहीं छोड़कर आगे चले जाते हैं। इस तरह अचानक हाथ छोड़कर जाने से ऐश हैरान रह गई और अभिषेक ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।

aish
aish

उनके इस तरह जाने की वजह से ऐश्वर्या के चेहरा का रंग ही उड़ गया था। लेकिन ऐश जानती थीं कि वह मीडिया के सामने है इसलिए उन्होंने वहां इस तरह से दिखाया कि कुछ हुआ ही नहीं है। इससे पहले इन दोनों के बीच कभी मनमुटाव की खबरें मीडिया में नहीं आई हैं। यह पहली बार है जब इन दोनों के बीच चल रही यह अनबन सबके सामने आई है।

यह वीडियो Lehren TV की तरफ से यूट्यूब पर शेयर किया गया है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन