1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 साल बाद फिर अनिल कपूर संग दिखेंगी ऐश्वर्या, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

17 साल बाद फिर अनिल कपूर संग दिखेंगी ऐश्वर्या, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

 Published : Jul 10, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 02:51 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से पर्दे पर अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय का जादू चलाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह अपनी आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस में ऐश को फिर पर्दे पर देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है।

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से पर्दे पर अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय का जादू चलाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह अपनी आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस में ऐश को फिर पर्दे पर देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। हाल ही में खबर आई है कि ऐश की यह फिल्म अगले साल 2018 में अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें ऐश्वर्या लंबे समय के बाद अभिनेता अनिल कपूर के साथ दिखाई देने वाली हैं।

इससे पहले इन दोनों फिल्म ‘ताल’ और ‘हमारा दिल आपके पास है’ में साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। अब ‘फन्ने खां’ ऐश और अनिल 17 साल के बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरु कर दी जाएगी। (VIDEO: जब पाकिस्तानी बेटी को याद कर रो पड़ीं श्रीदेवी)

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, “ऐश्वर्या राय बच्चन अगस्त के आखिर से ‘फन्ने खां’ की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिल्म रॉम्प प्रोडक्शन, क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट और टीसीरिज की पेशकश है। फिल्म अप्रैल, 2018 में रिलीज होगी।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन