1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2020 07:51 am IST,  Updated : Nov 17, 2020 07:53 am IST

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या नौवें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत सेल्फी शेयर किया हैं।

ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या नौवें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत सेल्फी शेयर किया हैं। ऐश्वर्या के साथ इन तस्वीरों में बॉलीवुड एक्टर और पति अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या ने प्यारा सा नोट भी लिखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आराध्या के रूप में आशीर्वाद देने के लिए हर सांस के साथ भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।

ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ' खुशी का 9वां जन्मदिन मेरे जीवन का सबसे प्यारा प्यार, मेरी दिलकश आराध्या ... मैं आपको सदा प्यार, असीम और असीम प्यार ... हमेशा के लिए और परे .. भगवान मैं आपको जीवन की हर सांस तक धन्यवाद देती रहूंगी। ... लव, लव लव यू। "

तस्वीरों में ऐश और आराध्या एक सेल्फी के लिए पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

लाडली पोती आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने खूबसूरत अंदाज में दी शुभकामनाएं

आराध्या के बर्थ डे पर अमिताभ बच्चन ने भी प्यारी सी तस्वीर कोलाज के रूप में शेयर किया था। जिसमें आराध्या की 1 साल से लेकर 9 तक तक की तस्वीरें है। अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए हार्ट बनाते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन