1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन ने सास जया और बेटी अराध्या के साथ शेयर की प्यारी-सी फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सास जया और बेटी अराध्या के साथ शेयर की प्यारी-सी फोटो

 Published : Apr 10, 2019 10:27 am IST,  Updated : Apr 10, 2019 10:27 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने सास जया बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की है।

Aishwarya rai bachchan's latest post- India TV Hindi
Aishwarya rai bachchan's latest post Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYA RAI

ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai bachchan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग सभी का दिल जीत लेती हैं। एक्टिंग से साथ वह अपने घर को भी बखूबी संभालती नजर आती हैं। इन दिनों वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताने में बिजी हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फैमिली की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर जया बच्चन(Jaya Bachchan) और आराध्या बच्चन(Aradhya Bachchan) के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में तीनो बहुत ही प्यारे लग रहे हैं और सभी के चेहरे पर स्माइल है। ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पीनेस ऑलवेज।

कल जया बच्चन का 71वां जन्मदिन था। जिस पर पूरी बच्चन फैमिली सेलिब्रेशन के लिए डिनर करने गई थी। जया बच्चन के बर्थ डे पर अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।  उन्होंने जया बच्चन की एक पुरानी फोटो शेयर की है। अभिषेक बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मां। यह शब्द ही सब कुछ कह देता है। हैप्पी बर्थ डे मां। लव यू। वहीं श्वेता बच्चन ने जया बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ओ कैप्टन माई कैप्टन।

ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वह 'फन्ने खान' में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह हिमाचल प्रदेश में कर रहे हैं फिल्म '83' के लिए प्रैक्टिस, शेयर की दिल की बात

तनुश्री दत्ता के बॉलीवुड में कमबैक पर बहन इशिता ने दिया जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन