1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन के घर में यूं मना जन्मदिन का जश्न, ऐश-आराध्या संग इस अंदाज में नजर आए

अमिताभ बच्चन के घर में यूं मना जन्मदिन का जश्न, ऐश-आराध्या संग इस अंदाज में नजर आए

 Published : Oct 12, 2020 10:19 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 10:19 am IST

अमिताभ बच्चन के 78वें जन्मदिन पर उन्होंने केवल घर के सदस्यों के साथ ही सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम में सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

अमिताभ बच्चन के घर में यूं मना जन्मदिन का जश्न, ऐश-आराध्या संग इस अंदाज में नजर आए- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन के घर में यूं मना जन्मदिन का जश्न, ऐश-आराध्या संग इस अंदाज में नजर आए Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पूरी दुनिया से फैंस ने उन्हें अपने अपने अंदाज में मुबारकबाद दी। बिग बी ने सभी को  धन्यवाद भी कहा। इसी के साथ उनके घर में परिवार के सदस्यों जैसे बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन औऱ उनकी पोती आराध्या बच्च ने भी  बिग बी को बर्थडे विश किया है।

अमिताभ बच्चन के 78वें जन्मदिन पर उन्होंने केवल घर के सदस्यों के साथ ही सेलिब्रेट किया। घर पर सभी सफेद परिधानों में दिखे। अमिताभ के साथ  साथ ऐश और आराध्या ने भी व्हाइट कपड़े पहने थे। इसकी जानकारी ऐश के इंस्टा अकाउंट से मिलती है जहां उन्होंने कल रात की तस्वीरें डाली हैं  जिसमें वो बिग बी और आराध्या के साथ हैप्पी मोड में दिख रही हैं।

अमिताभ बच्चन का 78वां जन्मदिन, जानी-मानी हस्तियों ने बिग बी को यूं किया विश

आपको बता दें कि इस बार चूंकि बिग बी और उनका परिवार कोरोना के प्रकोप से बचकर निकल कर आया है और इसी लिहाज से एहतियात बरतते  हुए परिवार ने इस बार कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया है। कल रात को केवल घर के लोग ही इस मौके पर अमिताभ बच्चन के साथ थे। 

आपको बता दे कि कल पूरे दिन अमिताभ बच्चन को दुनिया भर से उनके फैंस और चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजते रहे। देर  रात अमिताभ ने खुद ट्वीट और इंस्टा के जरिए अपने फैंस को इन शुभकामनाओं के जरिए धन्यवाद दिया।

अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की बधाई देने वाले हर फैन को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन