1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या को नहीं मिल रही फिल्में इसलिए करेंगी ये काम?

ऐश्वर्या को नहीं मिल रही फिल्में इसलिए करेंगी ये काम?

 Published : Dec 02, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 02:02 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अब तक के अपने फिल्मी सफर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के भी कायल हैं। लेकिन अब ऐश...

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने अब तक के अपने फिल्मी सफर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के भी कायल हैं। लेकिन अब ऐश अपने टेलेंट का जादू छोटे पर्दे पर बिखेरती हुई नजर आएंगी। बच्चन परिवार की बहू जल्द टेलीविजन पर डेब्यू करने जा रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि ऐश रियलिटी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी' के जरिए छोटे पर्दे पर कदम रखेंगी। इस शो में ऐश के अलावा करण जौहर, शालमली खोलगड़े और शेखर रवजियानी जैसे सिंगर भी नजर आएंगे। हालांकि इसके बारे में अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह किस तरह का रियलिटी शो होने वाला है। लेकिन कहा जा रहा है कि ऐश इसमें जज के तौर पर दिखेंगी।

छोटे पर्दे पर कदम रखने को लेकर ऐश के बारे में ऐसे कयास लगने शुरु हो गए हैं कि उनके पास फिल्में न होने के कारण वह ऐसा कर रही हैं। लेकिन बता दें कि ऐश ने एक फिल्म साइन की है जिसमें वह शाहरुख खान के नजर आने वाली हैं। हालांकि फिलहाल ऐश के पास उनके मुताबिक ज्यादा फिल्में नहीं हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि उन्हें अब उनकी फिल्मों की रिलीज होने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ऐश ने 2010 में फिल्मों से ब्रेक लेकर पूरे 5 साल बाद 2015 में आई उनकी फिल्म ‘जज्बा’ से वापसी की। हालांकि उनकी यह फिल्म पर्दे पर कोई धमाल नहीं मचा पाई। इसके बाद वह हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं। इस फिल्म में एक बार उन्होंने अपने ग्लैमर अवतार का जादू दर्शकों पर चलाया है और अब वह छोटे पर्दे पर कदम रखने की तैयारी में हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन