1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग मनाया भतीजे विवान का बर्थडे, देखें तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग मनाया भतीजे विवान का बर्थडे, देखें तस्वीरें

 Published : Oct 21, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 04:08 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन के भतीजे विवान राय का बर्थडे था, जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्य संग शामिल हुईं। वायरल हो रही तस्वीरों में आराध्या अपने कजिन विवान को केक खिलाती नजर आ रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan celebrates nephew's birthday with daughter Aaradhya Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan celebrates nephew's birthday with daughter Aaradhya Bachchan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन के भतीजे विवान राय का बर्थडे था, जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्य संग शामिल हुईं। वायरल हो रही तस्वीरों में आराध्या अपने कजिन विवान को केक खिलाती नजर आ रही हैं। साथ में उनकी नानी वृंदा राय और उनके मामा आदित्य राय भी हैं।

ऐश्वर्या अपने करियर की तरह अपने परिवार को भी बहुत महत्व देती हैं। वह हर मौके पर अपने परिवार के साथ खड़ी रहती हैं। ज्यादातर वह अपनी मम्मी को देश से बाहर अपने साथ ही ले जाती हैं।

इसी तरह ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को भी कभी अकेला नहीं छोड़तीं। कान्स जाना हो या किसी भी काम के सिलसिले में विदेश, वह आराध्या को अपने साथ जरूर ले जाती हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या की लास्ट रिलीज फिल्म 'फन्ने खां' थी, जो फ्लॉप हो गई। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव थे।

Also Read:

यौन शोषण का आरोप झेल रहे अनु मलिक को 'इंडियन आइडल 10' से हटाया गया

करण जौहर के जुड़वां बच्चों के बारे में क्या सिर्फ दीपिका पादुकोण जानती थीं?

Badhaai Ho Box Office Collection Day 3: तीन दिन में फिल्म ने कमाए 30Cr, ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार कलेक्शन जारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन