1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या करने लगीं कैटवॉक

...जब मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या करने लगीं कैटवॉक

 Published : Aug 17, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 02:17 pm IST

बुधवार को ऐश ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' में शामिल होकर मुंबई लौट आई हैं। उन्हें इस दौरान आराध्या के साथ मुंबई एयपोर्ट पर देखा गया। वैसे आराध्या हमेशा ही कैमरे को देख काफी डरी और सहमी ही दिखाई देने लगती हैं, लेकिन...

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: फिल्मी अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर जितने लाइमलाइट में रहतं हैं, उतनी ही सुर्खियां उनके बच्चे भी बटोरते हैं। शुरुआत में कई बच्चे मीडिया के सामने आने से कतराते हैं। लेकिन कुछ वक्त के बाद जैसे इन्हें भी इनकी आदत सी होने लगती है। ऐसा ही शायद खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली आराध्या बच्चन के साथ भी हो रहा है। बता दें कि बुधवार को ऐश ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' में शामिल होकर मुंबई लौट आई हैं। उन्हें इस दौरान आराध्या के साथ मुंबई एयपोर्ट पर देखा गया। वैसे आराध्या हमेशा ही कैमरे को देख काफी डरी और सहमी ही दिखाई देने लगती हैं, लेकिन इस बार तो उनका अंदाज ही कुछ अलग था। वह यहां किसी से डरने की बजाय कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही थीं।

उन्होंने न सिर्फ यहां पोज दिए बल्कि उन्होंने अपनी क्यूट हरकतों से सभी को खूब हंसाया भी। फ्लाइट से उतरते ही जैसे आराध्या की तस्वीरें क्लिक होनी शुरु हुईं वैसे ही उन्होंने भी कैट वॉक करने लगीं। वैसे ऐश को देख किसी की भी नजरें उन पर से नहीं हटतीं, लेकिन इस बार तो सभी का ध्यान आराध्या अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर बहुत सारे एक्सप्रेशन्स भी दिखाई दिए। यहां वह मम्मी ऐश और अपने एक और किसी करीबी का हाथ पकड़े हुए चल रही थीं।

गौरतलब है कि इस 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' में ऐश अपनी लाडली के साथ फेडरेशन चौक पर तिरंगा लहराती हुई नजर आई थीं। दोनों ने यहां फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए ट्रेडिशन आउटफिट पहना हुआ था। आराध्या यहां सफेद लहंगा चोली पहने हुए दिखी थीं, वहीं मम्मी ऐश अनारकली ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। (VIDEO: अक्षय कुमार ने फिर देश के जवानों के लिए मांगी मदद)

aish
aish

aish
aish

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन