1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानें, सोशल मीडिया पर क्यों एक्टिव नहीं हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

जानें, सोशल मीडिया पर क्यों एक्टिव नहीं हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

 Published : Dec 05, 2018 06:45 am IST,  Updated : Dec 05, 2018 06:57 am IST

ऐश्वर्या ने काफी साल बाद इंस्टाग्राम पर ज्वाइन किया? इस पर खुलासा करते हुए ऐश्वर्या ने दिया ये जवाब

Aishwarya Rai- India TV Hindi
Aishwarya Rai

नई दिल्ली: ऐश्वर्या ने काफी साल बाद इंस्टाग्राम पर ज्वाइन किया? इस पर जवाब देते हुए  ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया को लेकर कहा है कि मैं ज्यादा टाइम तक इस पर एक्टिव नहीं रहती क्योंकि एक समय के बाद यह बिजनेस बन जाता है। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि लोग आपको सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं या देखना पसंद करते हैं और फिर दूसरे स्टार से तुलना करने लगते हैं। इसकी वजह से आपके स्टेटस पर भी इसका असर पड़ता है। बता दें कि 'कोंडे नास्ट ट्रेवलर'' के द्वारा आयोजन किये कार्यक्रम में ऐश्वर्या पहुंची थी। ये कार्यक्रम इस मैगजीन के 50 वे संस्करण की खुशी में रखी गई थी।

आईएनएस से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को आम लोगों की तरह रखना चाहती हूं। मैं उसपर वहीं चीजें शेयर करती हूं जो मुझे अच्छा और जरूरी लगता है। मैं सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की हर चीजें शेयर नहीं सिर्फ इसलिए नहीं कर सकती क्योंकि मैं एक सेलेब्रिटी हूं। मैं सोशल मीडिया को अपनी जिंदगी से जोड़ कर देखती हूं क्योंकि सोशल मीडिया का असर मेरी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन