1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए किस मामले में ऐश्वर्या ने दिया सलमान का साथ

जानिए किस मामले में ऐश्वर्या ने दिया सलमान का साथ

 Published : Apr 26, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Apr 26, 2016 07:10 pm IST

सलमान खान को रिओ ओलंपिक्स के लिए भारतीय टुकड़ी के सद्भावना दूत बनाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। लेकिन ऐश्वर्या उनके समर्थन में उतर आई हैं।

aishwarya- India TV Hindi
aishwarya

नई दिल्ली: सलमान खान को जब से रिओ ओलंपिक्स के लिए भारतीय टुकड़ी के सद्भावना दूत बनाया गया है तभी से इस पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल कुछ लोगों का कहना है कि इसके लिए बॉलीवुड से किसी हस्ती को चुनने के बजाय खेल जगत से ही किसी को इसका सद्भावना दूत घोषित किया जाना चाहिए था। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सलमान का चयन करना एक सही निर्णय हैं। दबंग खान के समर्थन में आए लोगों में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय भी शामिल हो गई हैं।

इसे भी पढ़े:- कैटरीना ने मज़ाक-मज़ाक में सलमान के बारे में ये क्या कह डाला

इस विवाद पर ऐश्वर्या राय बच्चन से उनका नजरिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरा कहना है कि जो कोई भी देश का सही से प्रतिनिधित्व कर रहा है या कला, संगीत या खेल की बेहतरी के लिए काम कर रहा है, या बोलता है और उसके लिए खड़ा होता है, वह ठीक है और इस तरह मान्यता मिलनी चाहिए।“

वहीं दूसरी तरफ सलमान कैटरीना कैफ का इस मामले में कहना है कि, “सलमान के लिए विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है।“ वर्ष 1998 में चिंकारा के शिकार के आरोप से लेकर 2002 में हिट एंड रन के मामले तक सलमान और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है।

इसे भी पढ़े: ऐश्वर्या का ये दिलकश अंदाज कर देगा आपको मदहोश

सलमान के चयन को लेकर विवाद भी हुआ क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इसके लिए कोई खेल शख्सियत ज्यादा ठीक रहती, वहीं कुछ खेल हस्तियों, अभिनेताओं और नेताओं ने लोकप्रिय अभिनेता को दूत बनाने के इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के फैसले का समर्थन किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन