1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और कंगना रनौत दिहाड़ी मजदूरों के लिए आए आगे, इतने लाख किए डोनेट

अजय देवगन और कंगना रनौत दिहाड़ी मजदूरों के लिए आए आगे, इतने लाख किए डोनेट

 Published : Apr 01, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:16 pm IST

फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी ठहर सी गई है इन्हीं की मदद के लिए आगे आ रहे फिल्मी सितारे।

अजय देवगन और कंगना रनौत - India TV Hindi
अजय देवगन और कंगना रनौत  Image Source : TWITTER

भारत में कोरोना वायरस की गिनती बढ़ती जा रही है, 1600 से अधिक एक्टिव केस भारत में हैं। ऐसे में जो सक्षम है वो इस लड़ाई के लिए अपनी क्षमता के अनुसार डोनेट कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी आगे आए हैं और कोरोना वायरस की जंग में डोनेशन दे रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कदम आगे बढ़ाया है और पीएम राहत कोष में 25 लाख का डोनेशन दिया। इसके अलावा कंगना ने दैनिक वेतन भोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की है। कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

रंगोली ने लिखा है- "कंगना ने भी पीएम को 25 लाख रुपये का योगदान दिया है और दैनिक वेतन भोगी परिवारों को राशन दान किया है, हमें एकजुट रहने की जरूरत है और हम जो कर सकते हैं वह सबसे अच्छा है।"

न केवल कंगना बल्कि उनके पूरे परिवार ने कोविड 19 महामारी से लड़ने में अपना योगदान दिया है। कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने भी अपनी एक महीने की पेंशन दान की है। रंगोली ने ट्वीट करके इस बात की भी जानकारी दी है। रंगोली ने लिखा है- 

"मेरी मां ने उन्हें एक महीने की पेंशन दी, हम नहीं जानते कि हमारे पास क्या है, हम कितने समय तक टिके रहेंगे, लेकिन हमें राष्ट्र के लिए कुछ समायोजन करने की जरूरत है, धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी ने हमें अपना योगदान देने का मौका दिया।

सिर्फ कंगना रनौत ही नहीं अजय देवगन भी दैनिक वेतन भोगी मजदूरों के लिए सामने आए हैं।  अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की मदद के लिए 51 लाख रुपये दान देने का ऐलान किया है। वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) अपने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं, और इनकी मदद के लिए फिल्म प्रोड्यूसर, फिल्मी सितारे मदद के लिए डोनेशन दे रहे हैं। अजय देवगन ने 51 लाख का डोनेशन दिया है, इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी 51 लाख का डोनेशन दिया था।

एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने इस खबर की पुष्टि की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन