1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धारावी के कोरोनामुक्त होने पर अजय देवगन हुए खुश

धारावी के कोरोनामुक्त होने पर अजय देवगन हुए खुश

 Published : Dec 26, 2020 09:02 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 09:02 pm IST

स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या शून्य तक पहुंच चुकी है।

AJAY DEVGN- India TV Hindi
धारावी के कोरोनामुक्त होने पर अजय देवगन हुए खुश Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मुंबई के धारावी इलाके में कोरोनावायरस महामारी के मामले शून्य हो चुके हैं। इस बात पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्रिसमस खुशी लेकर आया है। धारावी में कोविड-19 केस जीरो हो चुका है।"

स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या शून्य तक पहुंच चुकी है। 1 अप्रैल में यहां कोरोना का साया पड़ने के बाद यह पहली दफा है, जब यह जगह कोरोना के प्रकोप से मुक्त हो चुका है।

अभिनय की बात करें, तो अजय की फिल्म 'मैदान' अगले साल 15 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे दशहरे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अजय 'मेडे' में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं।

खबर यह भी है कि अजय ने साल 2019 में आई तेलुगू क्राइम कॉमेडी 'ब्रोचेवारेवरूरा' के हिंदी रीमेक के राइट्स भी खरीद चुके हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन