1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन बेटे युग के साथ गए अजमेर शरीफ, भीड़ में धक्का-मुक्की से एक्टर को आया गुस्सा

अजय देवगन बेटे युग के साथ गए अजमेर शरीफ, भीड़ में धक्का-मुक्की से एक्टर को आया गुस्सा

 Published : Nov 05, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 06:02 pm IST

अजय देवगन अपने बेटे के साथ अजमेर शरीफ गए थे जहां भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। जिसके बाद अजय को गुस्सा आ गया।

ajay devgn with song yug- India TV Hindi
अजय देवगन बेटे युग के साथ अजमेर शरीफ गए।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन सोमवार को बेटे युग के साथ अजमेर शरीफ गए थे। मगर उनका वहां का अनुभव अच्छा नहीं रहा। अजमेर शरीफ के दर्शन के बाद अजय देवगन को शांति की जगह धक्का-मुक्की और भीड़ का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अजय देवगन अपने बेटे युग को भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही वीडियो में अजय देवगन भीड़ से बेटे युग के साथ आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं। अजय और युग चारों तरफ से भीड़ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अजय को गुस्सा भी आता है।

जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

अजय देवगन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। 'सिंघम' और 'गोलमाल' से लोगों का दिल चुके अजय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती हैं। 

कृति सेनन की बहन नुपुर अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अगले साल अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वह सैफ अली खान के साथ 'तानाजी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलाना वह बुर्ज: द प्राइड ऑफ इंडिया और तुर्रम खान में ऩजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन