1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन, करण जौहर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रोहित शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई

अजय देवगन, करण जौहर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रोहित शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Mar 14, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 12:33 pm IST

डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

rohit shetty birthday wishes- India TV Hindi
रोहित शेट्टी को सेलिब्रिटीज ने दी जन्मदिन की बधाई

एक्शन किंग रोहित शेट्टी की फिल्में सभी का दिल जीत लेती हैं। रोहित की फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी भरपूर होता है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।  एक्शन और कॉमेडी से भरपूर रोहित शेट्टी की लगातार 8 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। रोहित शेट्टी जल्द ही कॉप ड्रामा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी को अजय देवगन, करण जौहर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- हाय रोहित, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और तुम्हारा साल शनदार जाए।

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शेट्टी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस साल तुम कई ऊंचाईयों को छूओ। ढेर सारा प्यार।

katrina kaif instagram story
कटरीना कैफ इंस्टाग्राम स्टोरी

करण जौहर ने रोहित के साथ फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक दरवाजे को खोलते नजर आ रहे हैं। करण ने लिखा- साथ में ए सिनेमाई अवसरों के कई दरवाजे खोलते हुए। हैप्पी बर्थडे रोहित शेट्टी। ढेर सारा प्यार और हग।

कुणाल खेमू ने रोहित शेट्टी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे भाई पर इसी तरह रोशनी रहे। हैप्पी बर्थडे रोहित शेट्टी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन