नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने को-स्टार सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े की वजह से मीडिया की सुर्खियों में लंबे समय तक बने रहे। इस झगड़े की वजह से उनके करियर पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उनका शो बंद हो गया और वो डिप्रेशन में चले गए। इसके अलावा न जाने कितने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर इंतजार करवाया। अब कपिल ठीक हैं और अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं। कपिल के कमबैक से उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
Related Stories
फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा नाम का यह शो एक बार फिर से सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है। शो के पहले गेस्ट कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अजय देवगन होंगे। अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जो कपिल के शो से बिना शूटिंग किए वापस लौट गए थे। लगता है उन्होंने कपिल को माफ कर दिया है तभी तो वो कपिल के ओपनिंग एपिसोड में गेस्ट बनने के लिए तैयार हो गए। इस शो का प्रोमो भी टीवी पर ऑनएयर हो चुका है। प्रोमो में अजय देवगन कपिल के कॉन्ट्रोवर्सी पर मजाक करते दिख रहे हैं।
प्रोमो में अजय देवगन कपिल का कॉल अवॉइड कर रहे हैं, और कह रहे हैं आपका कॉल वेटिंग में है जैसे आप अपने गेस्ट को वेट कराते हों। वहीं कपिल उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि सर एक बार आ जाओ, भले रेड मारने ही आ जाओ।
देखिए ये फनी वीडियो-
सोनी टीवी पर यह शो कब ऑनएयर होगा अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। प्रोमो में अभी सिर्फ कमिंग सून लिखा हुआ है।