1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन का कोरोना वायरस पर नया गाना 'ठहर जा', नौ साल का बेटा बना असिस्टेंट

अजय देवगन का कोरोना वायरस पर नया गाना 'ठहर जा', नौ साल का बेटा बना असिस्टेंट

 Published : Apr 25, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 02:27 pm IST

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। ऐसे में अजय लोगों के बीच उम्मीद जगाने के लिए ये गाना लेकर आए हैं।

Ajay Devgn Corona Song- India TV Hindi
अजय देवगन ने कोरोना वायरस पर नया गाना रिलीज किया है

भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस घातक महामारी के प्रति जागरुक कर रही हैं। हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान ने कोविड-19 को लेकर एक गाना 'प्यार करोना' यूट्यूब पर जारी किया था। इस गाने को उन्होंने खुद लिखा और गाया था। फिर अक्षय कुमार ने भी योद्धाओं को समर्पित करते हुए गाना बनाया। अब इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है।

अजय देवगन ने कोरोना वायरस पर नया गाना 'ठहर जा' बनाया है और इसे घर पर ही शूट किया है। इसके जरिए उनके 9 साल के बेटे युग देवगन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू किया है।

इस गाने को मेहुल व्यास ने आवाज दी है, जबकि लिरिक्स अनिल वर्मा ने लिखे हैं। वीडियो में दौड़ती-भागती जिंदगी को दिखाया गया है और थोड़ा थमने की अपील की गई है। 

बता दें कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। ऐसे में अजय लोगों के बीच उम्मीद जगाने के लिए ये गाना लेकर आए हैं, जो कह रहा है कि ये तूफान और वक्त भी गुजर जाएगा। वो पहले भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच जागरुकता फैलाते आए हैं। 

इनपुट: जोईता मित्रा सुवर्णा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन