1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की 'Raid' देखने के बाद जानिए क्या बोले बेटे युग

अजय देवगन की 'Raid' देखने के बाद जानिए क्या बोले बेटे युग

 Published : Mar 16, 2018 11:13 am IST,  Updated : Mar 16, 2018 11:13 am IST

अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म 'रेड' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि पिछले दिनों जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी थी। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।

ajay devgn- India TV Hindi
ajay devgn

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म 'रेड' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि पिछले दिनों जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी थी। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसके बाद से ही अब इस पर रिव्यू भी आने लगे हैं। फिल्म में अजय के अलावा इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को रखी गई फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान काजोल और अजय देवगन के दोनों बच्चे बेटी नियासा और बेटा युग भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे।

इस फिल्म को देखने के बाद काजोल ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू भी दिया है। लेकिन खास बात यह है कि फिल्म पर अजय के बेटे युग ने भी बेहद शानदार रिव्यू दिया है। जहां एक ओर मम्मी काजोल ने फिल्म के बारे में लिखा, "बहुत पसंद आई, हंसाने वाली, तालिया बटोरने वाली फिल्म, मेरे मन कर रहा है अम्मा को अपने साथ घर ले जाऊं।"

लेकिन वहीं दूसरी काजोल ने युग का रिव्यू लिखते हुए बताया, "मैंने इनकम टैक्स के बारे में सीखा।" गौरतलब है कि 'रेड' इस साल की अजय देवगन की पहली फिल्म है। अब दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं यह तो कुछ समय बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी दमदार थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन