1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सोशल मीडिया पर भिड़े अजय देवगन और काजोल!

जब सोशल मीडिया पर भिड़े अजय देवगन और काजोल!

 Published : Sep 05, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 12:51 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बादशाहो' के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं। अपनी इस सफलता से खुश अजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक सेशन के दौरान काफी बातें की। लेकिन इस दौरान ट्वीस्ट तब आया जब इसमें काजोल ने...

kajol- India TV Hindi
kajol

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल को इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत कपल में से एक माना जाता है। बता दें कि अजय इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' की सफलता से काफी खुश हैं। उनकी यह फिल्म अपने चार दिनों में ही 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार चुकी है। इस कामयाबी से वह इतने खुश हैं कि उन्होंने खुद अपने फैंस को हाल ही में इसका शुक्रिया अदा किया। इसके लिए वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ एक सेशन का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों से काफी बातें की। लेकिन इसी में ट्वीस्ट तब आया जब उनकी पत्नी काजोल ने ट्वीट किया।

दरअसल इस दौरान अजय देवगन अपने फैंस से रूबरू कर रहे थे, लेकिन तभी  काजोल ने ट्वी कर कहा, "घर कब तक आ रहे हो खाना खाने?" इसके बाद अजय ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि, "मै डाइट पर हूं।" हालांकि इसके बाद इन दोनों ने अपने इस मजाक को यहीं पर ही खत्म कर दिया।

गौरतलब है कि अजय और काजोल वर्ष 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की जोड़ी जितनी रियल लाइफ में जितनी पसंद की जाती है, उतना ही इन्हें पर्दे पर भी सराहा गया है। इनके 2 बच्चे बेटी न्यासा और बेटी युग है। ('आप की अदालत' शो में कंगना रनौत को देख तस्लीमा नसरीन ने कही ये बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन