1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन बेटी न्यासा और शिव के बाद अब बेटे के नाम का टैटू बनवाएंगे

अजय देवगन बेटी न्यासा और शिव के बाद अब बेटे के नाम का टैटू बनवाएंगे

 Written By: Agency
 Published : Jun 18, 2015 02:06 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 02:14 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही बेटे के नाम का टैटू बनवाएंगे। इससे पहले उन्होंने छाती पर भगवान शिव का टैटू बनवाया फिर इसके साथ ही बेटी न्यासा के नाम का टैटू भी

अजय देवगन अब बेटे के...- India TV Hindi
अजय देवगन अब बेटे के नाम का टैटू बनवाएंगे

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही बेटे के नाम का टैटू बनवाएंगे। इससे पहले उन्होंने छाती पर भगवान शिव का टैटू बनवाया फिर इसके साथ ही बेटी न्यासा के नाम का टैटू भी बनवाया है। लेकिन अब  वह अपने बेटे युग के नाम का टैटू भी बनवाने वाले हैं।

अजय  अपने बेटे युग के नाम का टैटू प्लान कर रहे हैं। अजय ने बताया कि मेरी छाती पर बेटी न्यासा के नाम का टैटू तब से है जब बेटा युग टैटू जैसी चीज को समझने के लिए बहुत छोटा था। लेकिन अब वह चार साल का हो गया है। वह अक्सर पूछता है कि मेरे नाम का टैटू क्यों नहीं है, दीदी के नाम का है।

गौरतलब है कि जल्द ही अजय देवगन की फिल्म दृश्यम रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर में अजय देवगन एक आम आदमी के रूप में दिखाए गए हैं। ट्रेलर में अजय देवगन कहते हैं कि मैं तो सिर्फ चौथी फेल एक आम आदमी हूं, जिसकी एक बीवी है और दो बेटियां।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन