1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संघर्ष’ ने पूरे किए 19 साल, पुरानी यादों को ताजा कर भावुक हुए अक्षय और प्रीति

‘संघर्ष’ ने पूरे किए 19 साल, पुरानी यादों को ताजा कर भावुक हुए अक्षय और प्रीति

 Published : Sep 04, 2018 07:14 am IST,  Updated : Sep 04, 2018 07:14 am IST

तनुजा चन्द्रा के बेहतरीन निर्देशन से सजी वर्ष 1999 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ ने सोमवार को 19 साल पूरे कर लिए हैं। बता दें कि फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा जैसे सितारे मुख्य किरदारों में दिखाई दिए।

Sangharsh- India TV Hindi
Sangharsh

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार तनुजा चन्द्रा के बेहतरीन निर्देशन से सजी वर्ष 1999 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ ने सोमवार को 19 साल पूरे कर लिए हैं। बता दें कि फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा जैसे सितारे मुख्य किरदारों में दिखाई दिए। लेकिन अब इसके 19 साल पूरे होने के मौके पर अक्षय और प्रीति अपनी इस फिल्म को लेकर भावुक दिखे। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों ने पुरानी यादों को भी ताजा किया। प्रीति ने ट्वीट किया, "इतने वर्षो बाद भी यह फिल्म मेरे दिल के सबसे करीब है। अगर मैं कलाकार नहीं होती तो, शायद 'संघर्ष' की रीत ओबरॉय होती।“

उन्होंने आगे लिखा, “भट्ट परिवार और तनुजा को धन्यवाद। अक्षय कुमार और आशुतोष राणा को इसे खास बनाने के लिए धन्यवाद। 'संघर्ष' के 19 वर्ष।" इस पर अक्षय ने पोस्ट किया, "आपस में जुड़ी यादें।" गौरतलब है कि प्रीति पिछले लंबे वक्त से किसी भी फिल्म नजर नहीं आई हैं, लेकिन अब वह 'भैयाजी सुपरहिट' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'केसरी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘गोल्ड’ में बेहतरीन अदाकारी करते हुए देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन