1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी ने किया ट्विंकल खन्ना का मेकओवर, मां ने फोटो शेयर कर लिखा-मेकअप आर्टिस्ट को देगी टक्कर

बेटी ने किया ट्विंकल खन्ना का मेकओवर, मां ने फोटो शेयर कर लिखा-मेकअप आर्टिस्ट को देगी टक्कर

 Published : May 14, 2020 02:45 pm IST,  Updated : May 14, 2020 02:45 pm IST

अक्षय कुमार की बेटी नितारा ने मां ट्विंकल खन्ना का मेकओवर किया है। उन्होंने अपने मेकओवर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

twinkle khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNA

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बच्चों के साथ घर पर ही समय बिता रहे हैं। अक्षय कुमार की बेटी नितारा भी घर में मस्ती कर रही हैं। वह मेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं और मां ट्विंकल का मेकअप कर डाला है। ट्विंकल ने अपने मेकओवर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर मुस्कुराहते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा-:छोटी ने अच्छा मेकओवर किया है। नमर्ता सोनी तुम्हे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। फोटो में नितारा ने ट्विंकल की आईब्रो काफी डार्क कर दी हैं साथ ही ब्लशर बहुत ज्यादा लगा दिया है।

ट्विंकल खन्ना ने यह फोटो शेयर करने के कुछ समय बाद 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर सेलिब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। ताहिरा कश्यप ने कमेंट किया-  हाहहाहा बड़ा मजा। चेहरे सबसे अच्छए कैनवास होते हैं।

twinkle khanna instagram post
Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNAट्विंकल खन्ना इंस्टाग्राम पोस्ट

वहीं अनायता श्रॉफ ने लिखा- ट्रेंडिंग आईब्रो के साथ एकदम परफेक्ट। एक फैन ने लिखा- इसी तरह हमारी बेटियां सीखती हैं और बेहतर करती हैं।

आपको बता दें कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी फोटोज शेयर की थी  जिसमें उनकी दोस्त की बेटी उनका मेकअप करती नजर आ रही हैं। मई का पहला सोमवार। इस साल की थीम सुंदर सुंदर राजकुमारी है। एक फोटो में कृष्णा प्रियंका को ताज पहना रही हैं। दूसरी में वह आंखों पर मेकअप करती नजर आ रही हैं और तीसरी में प्रियंका मेकअप कैसा हुआ है दिखाती नजर आ रही हैं।

ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में मदर्स डे पर एक कॉलम लिखा था जिसमें मां डिंपल कपाड़िया के साथ रिश्ते के बारे में जिक्र किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन