1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब शुरू होगी अक्षय कुमार की डेब्यू वेब सीरीज 'द एंड' की शूटिंग

जानिए कब शुरू होगी अक्षय कुमार की डेब्यू वेब सीरीज 'द एंड' की शूटिंग

 Written By: PTI
 Published : Jun 17, 2021 06:42 am IST,  Updated : Jun 17, 2021 06:42 am IST

एक्शन से भरपूर थ्रिलर सीरीज की घोषणा पहली बार 2019 में की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी शूटिंग शुरू होने में देरी हुई।

akshay kumar debut web series the end shooting start on this year latest news - India TV Hindi
जानिए कब शुरू होगी अक्षय कुमार की डेब्यू वेब सीरीज 'द एंड' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: AKSHAYKUMAR

निर्माता विक्रम मल्होत्रा ​​ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार की पहली सीरीज ‘‘दी एंड’’ की शूटिंग साल के अंत तक या 2022 की शुरुआत से शुरू होगी। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक्शन से भरपूर थ्रिलर सीरीज की घोषणा पहली बार 2019 में की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी शूटिंग शुरू होने में देरी हुई। 

मल्होत्रा ​​के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘‘शेरनी’’ के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान निर्माता ने कहा कि उनकी टीम वर्तमान में अमेजन के साथ कई सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें ‘‘दी एंड’’ और ‘‘हश हश’’ शामिल हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' जुलाई में होगी रिलीज, एक्टर ने खुद पोस्ट कर दी जानकारी

मल्होत्रा ​​के बैनर ने इससे पहले थ्रिलर श्रृंखला ‘‘ब्रीद’’ और इसके दूसरे सीज़न के साथ ही भूमि पेडनेकर अभिनीत ‘‘दुर्गामती’’ का निर्माण किया है। 

मल्होत्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जैसे निर्माता ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश करते हैं जो हमारी संवेदनाओं और रचनात्मक प्रयासों को समझें। हमें अमेजन प्राइम वीडियो में वैसा ही माहौल मिला। ‘ब्रीद’ के अलावा, ‘हश हश’ जैसी सीरीज पर काम जारी है। हमें महामारी के कारण इसे रोकना पड़ा। अक्षय कुमार अभिनीत ‘दी एंड’ एक शो है। स्थिति को देखते हुए इसकी शूटिंग इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है।’’ 

अक्षय कुमार का ‘‘दी एंड’’ से ओटीटी के क्षेत्र में डेब्यू होगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन