1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'अतरंगी रे' की रिलीज डेट आउट, 6 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म 'अतरंगी रे' की रिलीज डेट आउट, 6 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

 Published : Feb 19, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 11:04 pm IST

'बेल बॉटम' के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'अतरंगी रे' की रिलीज डेट भी आउट हो गई है। ये फिल्म 6 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

atrangi re film - India TV Hindi
फिल्म अतरंगी का रिलीज डेट आउट  Image Source : INSTAGRAM/TAMILGALATTASTUDIO

लॉकडाउन के बाद अब जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है। कई शहरों में सिनेमाघरों को भी पूरी तरह से खोलने की इजाजत दे दी गई है। यही  वजह है कि एक के बाद एक बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में अक्षय कुमार की फिल्में 'अतरंगी रे' की भी रिलीज डेट आउट हो गई है। अक्षय कुमार की दो फिल्मों की बैक-टू-बैक रिलीज डेट सामने आई है। 

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन थियेटर्स में देख सकेंगे फिल्म

आनंद एल राय फिल्म 'अतरंगी रे' 6 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष और निमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब अक्षय, सारा और निमरत राय के साथ काम कर रहे हैं, जबकि फिल्म निर्माता ने धनुष के साथ 2013 की फिल्म रांझणा में काम किया है।

आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' के लास्ट शेड्यूल को मई-जून में कारगिल में करेंगे शूट

बता दें कि 'अतरंगी रे' की टीम ने अक्टूबर में मदुरै में पोस्ट लॉकडाउन में शूटिंग शुरू की, इसके बाद दिल्ली और आगरा में भी फिल्म की शूटिंग को शेड्यूल किया गया। शूटिंग धनुष और सारा के साथ शुरू हुई, जबकि अक्षय कुमार आगरा शूटिंग यूनिट में शामिल हुए। 

(इनपुट-आईएएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन