बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं। वो अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्शन हीरो के तौर पर उन्हें फिल्मों में एक अलग पहचान मिली और आज भी उनका वर्चस्व कायम है।
साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू करने वाले अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फारुख शेख के चैट शो 'जीना इसी का नाम है' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अक्षय कुमार को उनके स्क्रीन टेस्ट का वीडियो दिखाया गया। जिसमें वह मार्शल आर्ट करते और एक्ट्रेस नगमा के साथ रोमांटिक सीन करते दिखाई दे रहे हैं।
अक्षय कुमार अपना स्क्रीन टेस्ट वीडियो देखकर हंसते हैं और कहते हैं, 'बाल कितने बड़े थे।' वीडियो के खत्म हो जाने के बाद अक्षय कुमार ने फारुख शेख से कहा, 'मुझे लगता है कि आप नौकरी से निकलवाएंगे।' एक्टर का यह वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। उनके पास 'सूर्यवंशी', 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'रामसेतु' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' पिछले साल 2020 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
संपादक की पसंद