1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘केसरी’ के सेट पर अक्षय कुमार के साथ हुआ गंभीर हादसा, फिर भी करते रहे शूटिंग

‘केसरी’ के सेट पर अक्षय कुमार के साथ हुआ गंभीर हादसा, फिर भी करते रहे शूटिंग

 Published : Apr 20, 2018 09:09 am IST,  Updated : Apr 20, 2018 09:09 am IST

अक्षय कुमार  पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सातारा जिले में चल रही है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि सेट पर अक्षय को पसलियों में गंभीर चोट आई हैं। खबरों के मुताबिक इन दिनों वह फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सातारा जिले में चल रही है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि सेट पर अक्षय को पसलियों में गंभीर चोट आई हैं। खबरों के मुताबिक इन दिनों वह फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन्स शूट किए जा रहे हैं। इसी दौरान सेट पर अक्षय के साथ एक हादसा हो गया है। इन सीन्स को शूट करते हुए उनकी पसलियों में चोट आ गई है।

खबरों के मुताबिक डॉक्टर्स ने अक्षय को वापस मुंबई जाकर पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। उन्हें घर लेकर जाने के लिए सेट पर चॉपर भी मौजूद थे। लेकिन वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी कुमार डॉक्टर्स की बात न मानते हुए सातारा में ही रुके रहे। उन्होंने फिल्म के सेट पर भी कुछ देर के लिए आराम किया और फिर से काम शुरु कर दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के समय भी अक्षय बुरी तरह से आग की लटपों में फंस गए थे। लेकिन तब भी उन्होंने शूटिंग कैंसिल नहीं होने दी थी। बता दें कि 'केसरी' में को हवालदार इश्वर सिंह का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन