1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये लुक पाने में अक्षय कुमार को लगते थे 4 घंटे लेकिन आपको लगेंगे बस 10 सेकंड

ये लुक पाने में अक्षय कुमार को लगते थे 4 घंटे लेकिन आपको लगेंगे बस 10 सेकंड

 Published : Nov 27, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 04:07 pm IST

अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए फेसबुक पर एक खास फीचर लॉन्च किया है, इसके जरिए आप अक्षय कुमार जैसे लुक में अपने दोस्तों को डरा सकते हैं।

2.0- India TV Hindi
2.0

मुंबई: अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक विलेन के किरदार में हैं, जो एक वैज्ञानिक से राक्षस बन जाता है। यह लुक पाने के लिए अक्षय कुमार को 4 घंटे का मेकअप करना पड़ता था। लेकिन अब अक्षय कुमार का यह लुक आप बस 10 सेकंड में पा सकते हैं। अक्षय अपने फैंस के लिए फिल्म से जुड़े कुछ ना कुछ सप्राइज रोज शेयर करते हैं, अब अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए फेसबुक पर फिल्म का एक खास फिल्टर लॉन्च किया है। फिल्टर में किसी को भी अक्षय का फिल्म में क्रोधित अवतार दिख सकता है।

अक्षय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "शैतान का नया रूप तीन दिनों में आएगा। '2.0' फिल्टर के साथ आप खुद इसका अनुभव कीजिए। अभी कोशिश कीजिए।" वीडियो में  अक्षय खुद इस फिल्टर का उपयोग करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके लिए आपको कुछ नहीं करना बस अपने मोबाइल से यहां क्लिक करें और यह फिल्टर अपनाकर फेसबुक पर अपने दोस्तों को डराएं।​

गुरुवार को रिलीज हो रही '2.0' में अक्षय ने मुख्य खलनायक रिचर्ड नाम के विलक्षण वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। इस फिल्म के साथ अक्षय तमिल सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं और पहली बार मेगा स्टार रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।

ऐसे बुक करें 2.0 के टिकट्स, यहां मिलेगा 50 परसेंट कैशबैक

2.0 की स्टार कास्ट, पोस्टर्स और ट्रेलर के लिए यहां क्लिक करें

2.0 से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़िए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन