1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2.0 मूवी: जानिए फिल्म की स्टार कास्ट के साथ देखें इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो

2.0 मूवी: जानिए फिल्म की स्टार कास्ट के साथ देखें इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो

 Published : Nov 27, 2018 01:27 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 10:13 am IST

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज होने से पहले फिल्म के बारे में सब कुछ जानें।

2.0- India TV Hindi
2.0 Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में भारतीय सिनेमा के दो बड़े हीरो एक साथ नजर आने वाले हैं। जिसकी वजह से लोगों की इस फिल्म से उम्मीदें भी बहुत है। इस फिल्म को डायरेक्टर एस शंकर ने किया है। यह फिल्म सभी फिल्मों की तरह शुक्रवार को नहीं बल्कि गुरुवार को रिलीज होने वाली है। रजनीकांत  माधव गुरु श्री राघवेंद्र को मानते हैं जिसकी वजह से वह चाहते हैं कि फिल्म गुरुवार को रिलीज हो। रजनीकांत की पिछली फिल्म 'काला' भी गुरूवार को रिलीज हुई थी। यह फिल्म पिछले साल दीवाली पर रिलीज होने वाली थी मगर विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाने की वजह से नहीं हो पाई। रजनीकांत के फैंस को इस फिल्म को लंबे समय से इंतजार था। 2.0 2010 में आई फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इस बार फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। तो आइए आपको फिल्म के अपडे्टस के बारे में बताते हैं।

फिल्म की रिलीजिंग डेट

29 नवंबर 2018

फिल्म के डायरेक्टर

एस.शंकर

स्टार कास्ट
रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन. सुधांशु पांडे, आदिल हसन, रियाज खान और कलाभवन शाजोन

प्रोडक्शन कंपनी
लायका प्रोडक्शन

फिल्म के लेखक
एस, शंकर, अब्बास टायरवाला, बी. जयामोहन

म्यूजिक डायरेक्टर
ए.आर रहमान

किन देशों में फिल्म रिलीज होगी:
फिल्म 2.0 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 29 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

किन भाषाओं में रिलीज होगी:
हिंदी और तमिल। फिल्म को तमिल भाषा में शूट किया गया है जिसके बाद 14 अलग भाषाओं में डब करके रिलीज होगी।

फिल्म का बजट:
फिल्म का बजट 543 करोड़ रुपए है। यह नवीं सबसे मंहगी फिल्म होगी जो इंग्लिश नहीं है।

2.0 फिल्म के पोस्टर, वीडियो और ट्रेलर:

Also Read:

डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने किया खुलासा, लगातार 50 दिनों तक 20 लोगों ने काम करके बनाई रणवीर सिंह की ये अजीबो गरीब ड्रेस

निक जोनस के भाई जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ भारत पहुंचे, देखें Photos

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन