1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाजीराव मस्तानी' के रणवीर से हो रही थी अक्षय कुमार की तुलना, अब एक्टर ने दिया जवाब

'बाजीराव मस्तानी' के रणवीर से हो रही थी अक्षय कुमार की तुलना, अब एक्टर ने दिया जवाब

 Published : Oct 17, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 03:08 pm IST

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

'बाजीराव मस्तानी' के...- India TV Hindi
'बाजीराव मस्तानी' के रणवीर से हो रही थी अक्षय कुमार की तुलना

मुंबईअक्षय कुमार की हाउसफुल 4 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस बीच फिल्म के सभी एक्टर्स का लुक और फिल्म के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं। सारे एक्टर्स इसमें दो रूप में दिख रहे हैं, एक आज के जमाने के और एक पुराने राजा-महाराजाओं के जमाने के। अक्षय कुमार पुराने जमाने वाले लुक में राजकुमार बाला के अवतार में हैं। बाला नाम उनका इसलिए था क्योंकि वो लंबे बालों के साथ पैदा हुए थे। दो साल की उम्र में उनका शाही मुंडन करवाया गया लेकिन उसके बाद उनके बाल कभी नहीं उगे। इसके बाद हर बाल  वाले से राजकुमार बाला को नफरत हो जाती है और वो लोगों को मारने लगता है।

अक्षय के इस लुक की तुलना लोग रणवीर सिंह के बाजीराव मस्तानी वाले लुक से कर रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में दोनों किरदारों को अलग बताया है और कहा है कि ये उसकी नकल नहीं है। 

बता दें कि फिल्म का यह गाना 'शैतान का साला...बाला' सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार के डांस स्टेप लोग फॉलो कर रहे हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े भी  अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा चंकी पांडे, राणा दग्गुबती, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर भी फिल्म में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन