1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने करीना कपूर के साथ दोबारा काम करने पर कहा- बेबो के साथ शूटिंग करना पिकनिक की तरह है

अक्षय कुमार ने करीना कपूर के साथ दोबारा काम करने पर कहा- बेबो के साथ शूटिंग करना पिकनिक की तरह है

 Published : Nov 25, 2019 09:50 am IST,  Updated : Nov 25, 2019 09:51 am IST

अक्षय कुमार और करीना कपूर खान फिल्म 'गुड न्यूज' में एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना के साथ काम करने पर अक्षय ने अपना अनुभव बताया है।

akshay kumar and kareena kapoor in good newwz- India TV Hindi
अक्षय कुमार और करीना कपूर साथ में आएंगे नजर।

अक्षय कुमार और करीना कपूर खान फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सभी को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आ रही है। करीना कपूर और अक्षय कुमार इससे पहले 'एतराज', 'कमबख्त इश्क' जैसी कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं।दोनों एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने बताया बेबो के साथ दोबारा काम करने का अनुभव कैसा था।

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया- करीना कपूर के साथ काम करना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है। साथ ही कहा बेबो के साथ शूटिंग करना पिकनिक की तरह होता है। वह शूटिंग के दौरान बहुत सहज होती हैं। अक्षय ने करीना की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके साथ दोबारा काम करना शानदार था।

अक्षय ने कहा- बेबो के साथ फिल्म बनाना एक वाइल्ड पिकनिक पर जाने की तरह होता है। वह हर चीज में बेहतरीन हैं। क्लैप की आवाज होते ही वह एक मां, दोस्त और को-स्टार से सिनेमा की क्वीन बन जाती हैं। मैं जानता हूं फैन्स हम दोनों को साथ में देखना चाहते हैं और इसके लिए गुड न्यूज से बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती है।

गुड न्यूज की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अहम भऊमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन