1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने बेटी नितारा संग खेला चेस, ट्विंकल खन्ना ने की तारीफ

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा संग खेला चेस, ट्विंकल खन्ना ने की तारीफ

 Published : Jul 10, 2019 08:05 am IST,  Updated : Jul 10, 2019 08:05 am IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ घूमने गए हुए हैं। ट्विंकल ने परिवार के साथ चेस खेलते हुए एक फोटो शेयर की है। साथ ही अक्षय की तारीफ भी की है।

Akshay kumar and twinkle khanna- India TV Hindi
Akshay kumar and twinkle khanna Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) इन दिनों पत्नी ट्विंकल खन्ना(Twinkle Khanna) और बेटी नितारा के साछ छुट्टियां मनाने के लिए लंदन गए हुए हैं। काम में बिजी रहने के बावजूद अक्षय हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं और कहीं ना कहीं घूमने चले जाते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी की उनकी पत्नी ट्विंकल ने तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में अक्षय बेटी नितारा और पत्नी ट्विंकल के साथ चेस खेलते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए टविंकल ने लिखा- अगर आप कोई गेम खिलाड़ियों के खिलाड़ी के साथ खेलते हैं तो आपका हारना तय है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके बाद वह करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाले हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय की फिल्म मिशन मंगल रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शर्मन जोशी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन