1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली के कॉन्टेबल ने गाया 'तेरी मिट्टी' गाना, अक्षय कुमार ने की तारीफ

दिल्ली के कॉन्टेबल ने गाया 'तेरी मिट्टी' गाना, अक्षय कुमार ने की तारीफ

 Published : Jun 23, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 01:56 pm IST

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक दिल्ली कॉन्सटेबल की वीडियो शेयर की है। जिसमें वह तेरी मिट्टी गाना गाते नजर आ रहे हैं।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दिल्ली के कॉन्सटेबल रजत राठौर की तारीफ की है। रजत ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी गाया है। रजत की सुरीली आवाज में गाए हुए गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। अक्षय ने रजत राठौर की तारीफ की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा- तेरी मिट्टी एक ऐसा गाना है जिसे सुनते ही मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। चाहे मैं कितनी बार ही यह गाना क्यों ना सुनू। रजत जी इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया। 

वीडियो में अक्षय कहते हैं- मैं देख सकता हूं आप यूनिफॉर्म में हैं। क्या मैं सही हूं? शुभकामनाएं और आप जो काम कर रहे हैं उसका सम्मान करता हूं। अच्छा करते रहिए और अपना टैलेंट भी पूरा कीजिए।

आपको बता दें रजत राठौर ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा था-तेरी मिट्टी- यह मेरे लिए गाना नहीं बल्कि फीलिंग्स हैं। मेरी पहली वायरल वीडियो। इसके बाद लोगों ने मेरी काफी तारीफ की। मगर मैं अक्षय कुमार सर के रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहा हूं।

अप्रैल में अक्षय कुमार इस गाने का नया वर्जन लेकर आए थे। जो कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया गया था। अक्षय ने तेरी मिट्टी गाने के नए वर्जन को शेयर करते हुए लिखा था- सुना था डॉक्टर्स भगवान का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन