1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की टीम ने दिया अनोखा गिफ्ट, देखें वीडियो

अक्षय कुमार ने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की टीम ने दिया अनोखा गिफ्ट, देखें वीडियो

 Published : Sep 09, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 02:32 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके खास मौके पर बेल बॉटम की टीम ने एक्टर को अनोखा सरप्राइज दिया।

अक्षय कुमार ने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम की टीम ने दिया अनोखा गिफ्ट, देखें वीडियो- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम की टीम ने दिया अनोखा गिफ्ट, देखें वीडियो Image Source : TWITTE/TARAN_ADARSH

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों अभिनेता अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की शूंटिंग स्कॉटलैंड में कर रहा है। जहां पर उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं बेल बॉटम की टीम ने एक्टर को अनोखे अंदाज में  बर्थडे गिफ्ट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल रहा है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भारतीय जासूस की किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बेल बॉटम की टीम ने अनोखे ढंग से अक्षय कुमार को बर्थ डे सरप्राइज दिया। 

अक्षय कुमार के बर्थडे पर फैन्स के लिए तोहफा, 'बेलबॉटम' से जारी किया गया एक्टर का नया लुक

एक्टर को निर्माता दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, कोरियोग्राफर गणेश अचार्य के साथ-साथ यूनिट में मौजूद हर एक शख्स ने प्यारे से संदेश साथ बेल बॉटम जींस दिया।  इस जींस में हर एक संदेश को यूनिट में मौजूद हर एक व्यक्ति ने अपने हाथों से लिखा है। 

बेल बॉटम टीम की ओर से दिए गए इस शानदार गिफ्ट ने अक्षय कुमार का 53वां जन्मदिन यादगार बना दिया। 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार बॉलीवुड की पहली फिल्म हैं जो कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश में शूट रही हैं। इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन