1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, स्कॉटलैंड में कर रहे हैं शूटिंग

अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, स्कॉटलैंड में कर रहे हैं शूटिंग

 Published : Sep 04, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 01:16 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों स्कॉटलैंड में अपनी आने वाली फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से अक्षय की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : TWITTER/@REBELAKSHAYFAN1

अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी और लारा दत्ता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग यूके में कर रहे हैं। अक्षय कुमार बेलबॉटम की टीम के साथ इस अगस्त में यूके चले गए थे। अक्षय कुमार के फैन्स को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से अक्षय कुमार के लुक की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जिसमें वह रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय की स्कॉटलैंड से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक तस्वीर में अक्षय डार्क ब्लू ब्लेजर के साथ ब्राउन पैंट्स पहने नजर आ रहे हैं। उनके सनग्लासेज और मूंछे उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट दे रहा है। दूसरी तस्वीर में अक्षय एक ट्रक से बाहर आते नजर आ रहे हैं।

बेलबॉटम की शूटिंग के लिए वाणी कपूर भी स्कॉटलैंड पहुंच गई हैं। वाणी सेट पर वापिस जाना बहुत मिस कर रही थीं। वाणी ने कहा, "मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि वाकई मैं एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही हूं! सेट पर वापसी करना एक ऐसा पल है जिसका मैं बहुत समय से इंतजार कर रही थी और अब आखिरकार वो समय आ गया है। 5 महीने बाद मैं मुंबई से बाहर भी जा रही हूं। अभिनेत्री को इस बात की खुशी है कि महामारी की वजह से मुश्किल में आया यह उद्योग एक बार फिर से शुरू हो रहा है।

अक्षय के साथ शूटिंग करने को लेकर वाणी कपूर ने कहा, "मैं पहली बार अक्षय सर के साथ काम कर रही हूं और मुझे पता है कि यह खास होगा, मैं उनसे बहुत कुछ सीखूंगी। वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। उम्मीद है कि लोग हमारी जोड़ी को पसंद करेंगे।"

फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा- लाइट्स, कैमरा, मास्क ऑन और एक्शन। बेल बॉटम की शूटिंग के दौरान सभी नए मानदंडों का पालन कर रहे हैं। यह एक कठिन समय है, लेकिन काम करना है। आपके प्यार और लक की जरुरत है।

लारा दत्ता ने अपने मेकअप रुम से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- और यह शुरू होता है!! एक 42 वर्षीय महिला अभिनेता के रूप में, इस कोविड समय में, बॉलीवुड फिल्म के सेट पर पहली बार वापस आना अद्भुत लगता है! थैंक्यू  पूजा फिल्म्स हमारे लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन