1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चुंबक' के लॉन्च पर बोले अक्षय कुमार, बच्चों को सिखाना चाहता हूं ऐसी चीजें

'चुंबक' के लॉन्च पर बोले अक्षय कुमार, बच्चों को सिखाना चाहता हूं ऐसी चीजें

 Published : Jul 07, 2018 08:57 am IST,  Updated : Jul 07, 2018 08:57 am IST

अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में सालभर में कई फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म 'चुंबक' के निर्माण को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार और निर्माता अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में सालभर में कई फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म 'चुंबक' के निर्माण को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में अक्षय ने कहा है कि उन्होंने फिल्म 'चुंबक' का निर्माण बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने के इरादे से नहीं किया। उन्होंने अपनी आगामी मराठी फिल्म 'चुंबक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान गुरुवार को यह बात कही।

इस मौके पर उनके साथ स्वानंद किरकिरे, साहिल जाधव, संग्राम देसाई और निर्देशक संदीप मोदी जैसे सितारे मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने फिल्म का नाम 'चुंबक' क्यों रखा? इस पर अक्षय ने कहा, "मैं इस फिल्म का निर्माण करके पैसे कमाने नहीं चाहता। मैं बहुत सारी फिल्में करता हूं, जिससे पैसा कमाता हूं लेकिन ये उनमें से नहीं है। यह फिल्म आपको सही रास्ता दिखाएगी। मैंने कई फिल्में देखी हैं लेकिन मैं हर फिल्म को खुद से रिलेट नहीं कर पाता लेकिन इस फिल्म ने मेरा दिल छू लिया।"

उन्होंने कहा, "यह फिल्म जिस तरह का संदेश देती है, वह चीजें मैं अपने बच्चों को सिखाना चाहता हूं।" बता दे कि भारत में 'चुंबक' 27 जुलाई को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में उनके साथ छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकार मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन