1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. GOLD Teaser: फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए अक्षय कुमार, अब भारत के लिए जीतेंगे 'गोल्ड'

GOLD Teaser: फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए अक्षय कुमार, अब भारत के लिए जीतेंगे 'गोल्ड'

 Published : Feb 06, 2018 08:30 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 08:30 pm IST

अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। अब उनकी इस फिल्म का एक टीजर भी जारी कर दिया है। अक्षय इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह फिल्म ओलंपिक में...

Gold Teaser- India TV Hindi
Gold Teaser

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता सुपरस्टार अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। अब उनकी इस फिल्म का एक टीजर भी जारी कर दिया है। अक्षय इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह फिल्म ओलंपिक में हॉकी में भारत की पहली स्वर्ण जीत को दर्शाती है। फिल्म में अक्षय को एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है, जिन्होंने ओलंपिक के खेल में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था।

40 के दशक पर आधारित फिल्म के टीजर में उस जीत को बेहद खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कहा, "अभी तक इंडिया चुप था। अब हम लोग बोलेंगे और दुनिया सुनेगी।" टीजर में दिखाया गया है कि अक्षय इंग्लैंड के लिए हॉकी खेलते खेलते तंग आ चुके हैं, अब वह इसमें बदलाव लाना चाहते हैं।

रीमा कागती निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म से वह अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। बता दें कि टीजर के रिलीज होने के बाद से उनके फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई हैं। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। गौरतलब है कि इसके अलावा अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त है, जो इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन