1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और वाणी कपूर अब लंदन में करेंगे 'बेल बॉटम' की शूटिंग, ग्लासगो का शेड्यूल हुआ खत्म

अक्षय कुमार और वाणी कपूर अब लंदन में करेंगे 'बेल बॉटम' की शूटिंग, ग्लासगो का शेड्यूल हुआ खत्म

 Published : Sep 30, 2020 06:53 am IST,  Updated : Sep 30, 2020 06:59 am IST

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग ग्लासगो में खत्म हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कास्ट और क्रू के साथ तस्वीर शेयर की है।

bellbottom schedule wraps- India TV Hindi
बेलबॉटम की शूटिंग ग्लासगो में हुई खत्म Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही थी। अब ग्लासगो का शेड्यूल खत्म हो गया है। अक्षय शूटिंग के साथ अपने परिवार के साथ भी समय बिता रहे हैं। अक्षय के साथ उनका परिवार भी स्कॉटलैंड में है।

अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म बेलबॉटम का ग्लासगो शेड्यूल खत्म होने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। अब फिल्म की शूटिंग लदंन में होगी। अक्षय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "एक फ्रेम में ढेर सारे हैप्पी फेस, जोकि अच्छे शेड्यूल का परिणाम है। गुड बॉय ग्लासगो। हैलो लंदन।"

रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित 'बेल बॉटम' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें लारा दत्ता और हुमा कुरैशी ने भी अभिनय किया है। फिल्म को अप्रैल 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन