1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब बनेगी ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा पार्ट 2’, ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया फिल्म का पहला सीन

अब बनेगी ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा पार्ट 2’, ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया फिल्म का पहला सीन

 Published : Aug 19, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Aug 19, 2017 02:29 pm IST

अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करके फिल्म की तारीफ की थी, अब उन्होंने ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा पार्ट 2’ का पहला लुक भी जारी कर दिया है।

twinkle khanna toilet ek prem katha 2- India TV Hindi
twinkle khanna toilet ek prem katha 2

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया और फिल्म समीक्षकों ने भी फिल्म को सराहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पिछले दिनों अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करके फिल्म की तारीफ की थी, अब उन्होंने ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा पार्ट 2’ का पहला लुक भी जारी कर दिया है। जी हां, आप हैरान होंगे कि अभी तो फिल्म रिलीज हुई और इतनी जल्दी पार्ट 2 का पहला लुक भी आ गया। हम बता दें, ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर साझा की है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देती है। फिल्म एक स्ट्रॉंग मैसेज दे रही है कि खुले में शौच करना बुरा है। लेकिन ट्विंकल ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसमें मुंबई में एक बीच के किनारे एक शख्स संदेश के विपरीत शौच करता नजर आ रहा है। बस ट्विंकल ने ये तस्वीर साझा कर दी, अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ट्विंकल ने भी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, गुड मॉर्निंग, मेरे ख्याल से यह ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा पार्ट 2’ का पहला सीन है।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन