1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने पूरी की ‘गोल्ड’ की पटियाला शेड्यूल की शूटिंग

अक्षय कुमार ने पूरी की ‘गोल्ड’ की पटियाला शेड्यूल की शूटिंग

 Published : Oct 09, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 03:04 pm IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'गोल्ड' को लेकर पिछले दिनों से काफी चर्चा हो रही है। खबर आई है कि लंदन के बाद अब इस फिल्म की शूटिंग का पटियाला शेड्यूल पूरा हो चुका है। अक्षय शहर के लोगों से मिले प्यार से अभिभूत है। अक्षय ने सोशल मीडिया...

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'गोल्ड' को लेकर पिछले दिनों से काफी चर्चा हो रही है। खबर आई है कि लंदन के बाद अब इस फिल्म की शूटिंग का पटियाला शेड्यूल पूरा हो चुका है। अक्षय शहर के लोगों से मिले प्यार से अभिभूत है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने प्रशंसकों के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "गोल्ड के एक और शानदार पड़ाव का अंत...इस बार पटियाला में। जब तक हम यहां रहे, प्यार से सराबोर रहे... आभार।"

फिल्मकार रीमा कागती के निर्देशन में बन रही 'गोल्ड' की कहानी स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1948 में 14वें लंदन ओलंपिक खेलों में भारत द्वारा जीते गए पहले ओलंपिक पदक पर आधारित है। बता दें कि इससे पहले लंदन में फिल्म की शूटिंग जुलाई में हुई थी। फिल्म में अक्षय के साथ छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। मौनी इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

यह फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेट के तले बनाई जा रही है। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय और मौनी के अलावा अभिनेता अमित साध अह्म किरदार में नजर आने वाले हैं। 'गोल्ड' अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Padmavati Trailer: दीपिका-शाहिद की सादगी नहीं रणवीर का खुंखार अंदाज लूट लेगा दिल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन