1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG रणवीर के लिए ये क्या कर दिया आलिया ने!

OMG रणवीर के लिए ये क्या कर दिया आलिया ने!

 Published : Mar 15, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Mar 15, 2016 07:01 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों साथ में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगया जा रहा है कि...

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों साथ में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगया जा रहा है कि ये दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि ये दोनों साथ में फिल्म में काम करेंगे या विज्ञापन में। मीडिया के हाथ हाल में कुछ तस्वीरें लगी हैं, जिसमें से एक में आलिया हाथ में कटिंग चाय लिए एक खडूस टैक्सी ड्राइवर की पोशाक में दिख नही हैं वहीं, दूसरी तरफ रणवीर कुर्ता पहने हाथ में बैग लिए एक सीधे आम से लड़के के अवतार में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके बालों में ढेर सारा तेल लगा हुआ है।

इसे भी पढ़े:- Happy Birthday: आलिया भटट् के बारे में ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

दूसरी तस्वीर में आलिया मैरून रंग की साड़ी पहने एक सीधी-साधी सी लड़की के अवतार में नजर आ रही हैं और यहां रणवीर चीते के प्रिंट वाली जैकेट पहने हुए हैं। अपने  चेहरे पर शरारत भरी मुस्कान लिए आलिया को देख रहे हैं।

यह फिल्म है या विज्ञापन, इसका खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन यह जानना बहुत दिलचस्प होगा कि उन दोनों को साथ में क्यों कास्ट किया गया है। ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा, लेकिन रणवीर और आलिया की जोड़ी को देखने के लिए इनके फैंस जरूर बेताब होंगे।

इसके अलावा आलिया भट्ट शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए आलिया का टैक्सी ड्राइवर लुक:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन