1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट को आ रही है मां की याद, सोनी राजदान ने लिखा प्यारा सा खत

आलिया भट्ट को आ रही है मां की याद, सोनी राजदान ने लिखा प्यारा सा खत

 Published : Oct 12, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 02:43 pm IST

आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान का लिखा हुआ खत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस खत को शेयर करते हुए आलिया ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान का लिखा हुआ खत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस खत को शेयर करते हुए आलिया ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है- मां की अचानक से बहुत याद आने लगे तो यह खत मुझे सुकून देता है। आलिया ने इस खत को शेयर करते हुए लिखा कि जब भी मुझे मां की याद आती है तो मैं यह नोट पढ़ लेती हूं। इसमें लिखा है, डार्लिंग आलिया यह नोट हमेशा अपने सिरहाने रखना ताकि इसे पढ़कर हमेशा तुम्हें  याद रहे कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं।

आलिया के वर्कफ्रंट पर बात करें तो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया, रणबीर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में होंगे। साथ ही वह इनके RRR और सड़क जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन