1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में आलिया भट्ट ने गाया 'दिलबरो' गाना, आप भी सुनिए

'आप की अदालत' में आलिया भट्ट ने गाया 'दिलबरो' गाना, आप भी सुनिए

 Published : May 10, 2018 08:13 pm IST,  Updated : May 10, 2018 09:05 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘राज़ी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में आलिया आप की अदालत के सेट पर पहुंची।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

नई दिल्ली: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘राज़ी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में आलिया आप की अदालत के सेट पर पहुंची, जहां उन्होंने शो के होस्ट और इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा से काफी सारी बातें शेयर की। आलिया ने इस दौरान फिल्म ‘राज़ी’ का गाना ‘दिलबरो’ में गाकर सुनाया।

आप की अदालत में रजत शर्मा के साथ इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपना दिल खोलकर रख दिया। आलिया ने बताया कि किस तरह वह अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने और उनसे मिलने के लिए स्कूल बंक करती थीं। आलिया भट्ट ने अपने अभिनय से लोगों को हर बार हैरान करके रख दिया है। आलिया ने अपना डेब्यू करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था।

आप की अदालत का पूरा एपिसोड शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित होगा। जिसमें आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का पूरा इंटरव्यू देख सकेंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन