1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा की राह पर चल पड़ीं आलिया भट्ट, खिलखिलाकर हंसते हुए शेयर की सन किस्ड फोटो

अनुष्का शर्मा की राह पर चल पड़ीं आलिया भट्ट, खिलखिलाकर हंसते हुए शेयर की सन किस्ड फोटो

 Published : Jun 14, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 06:53 pm IST

अनुष्का शर्मा के बाद आलिया ने भी सन किस्ड फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। आलिया की ये तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt - आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/ ALIAABHATT

लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फिल्मों की शूटिंग अभी भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में सेलिब्रिटीज लगातार अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। रविवार के दिन को और भी खास बनाने के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। आलिया की ये तस्वीर चर्चा में बनी हुई है जिसका कनेक्शन अनुष्का शर्मा से जुड़ा हुआ है। 

आलिया ने चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ते हुए तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर आलिया के घर की है। तस्वीर में आलिया खिलखिलाकर हंस रही हैं जिस वजह से ये तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी सनलाइट संडे। घर में धूप खोजने के लिए और मुझे प्रेरित करने के लिए मेरी प्यारी अनुष्का शर्मा का शुक्रिया। उम्मीद करती हूं कि रोशनी हमेशा मेरे और आपके साथ रहे।' आलिया के इस पोस्ट के बाद अनुष्का भी खुद को रोक नहीं पाई और झट से आलिया के इस पोस्ट पर उन्होंने भी कमेंट कर दिया। 

अनुष्का ने आलिया के पोस्ट पर कमेंट किया- 'हमेशा मुझ पर इस तरह भरोसा रखना।' सोशल मीडिया पर इन दोनों की बातचीत से इतना तो साफ है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। बड़े पर्दे पर अनुष्का के साथ आलिया मुख्य भूमिका में तो नजर नहीं आईं लेकिन गेस्ट अपीरियंस में जरूर दिखीं। ये फिल्में 'ए दिल है मुश्किल' और 'जीरो' हैं। 

आलिया लॉकडाउन से पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कर रही थीं लेकिन लॉकडाउन का एलान होते ही शूटिंग बीच में ही रुक गई। इस फिल्म के अलावा आलिया के पास एक और बड़े बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म में आलिया पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन